बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana crime: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख की ठगी, साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों राजस्थान से दबोचा

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana crime: रेवाड़ी में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 19 लाख 30 हजार रुपये…


शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख की ठगी, साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों राजस्थान से दबोचा
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख की ठगी, साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों राजस्थान से दबोचा
Google News Follow us on Google

Haryana crime: रेवाड़ी में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 19 लाख 30 हजार रुपये हड़पने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के दौसा जिले के गांव झिलकी ढी जागीर निवासी महेंद्र सैनी, अलवर जिले के गांव पिनान निवासी सुरेंद्र और गांव प्रतापपुरा निवासी सचिन गुर्जर के रूप में हुई है।

Advertisement

अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को वह अपने मोबाइल पर गूगल पर यश सिक्योरिटीज सर्च कर रहा था। इस दौरान उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जिसमें खाता खोलने के लिए कहा गया। लिंक के जरिए आईडी बनाने के बाद उसे शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया।

दिया झांसा: शुरुआत में उसने मना किया, लेकिन बार-बार दबाव डालने पर अपनी पत्नी के खाते से पहले 5 हजार और फिर 10 हजार रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। उसके खाते में फर्जी मुनाफा दिखाकर विश्वास दिलाया गया और कई ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 19.30 लाख रुपये निकलवा लिए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

जब उसने पैसा निकालने की कोशिश की तो उससे और 16 लाख 43 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।Haryana crime

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की एक लाख रुपये की राशि महेंद्र सैनी के खाते में ट्रांसफर हुई थी। वहीं आरोपी सुरेंद्र और सचिन गुर्जर ने महेंद्र का खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।Haryana crime

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp