मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता: बस स्टैंड से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना मुबीन गिरफ्तार

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता: बस स्टैंड से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना मुबीन गिरफ्तार रेवाड़ी: जिले की पुलिस को बस स्टैंड परिसर से बसों की बैटरी चोरी करने वाले…


रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता: बस स्टैंड से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना मुबीन गिरफ्तार
रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता: बस स्टैंड से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना मुबीन गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता: बस स्टैंड से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सरगना मुबीन गिरफ्तार

Advertisement

रेवाड़ी: जिले की पुलिस को बस स्टैंड परिसर से बसों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी की पहचान जिला नूंह के वार्ड नंबर 12 निवासी मुबीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल 2024 की रात रेवाड़ी के बनीपुर चौक स्थित हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खड़ी चालक प्रशिक्षण स्कूल की सात बसों और फरीदाबाद डिपो की एक बस से बैटरियां चोरी हो गई थीं। अगले दिन जब कर्मचारी बसें स्टार्ट करने पहुंचे तो सभी बसों की बैटरियां गायब मिलीं। इस पर जीएम नरेंद्र कुमार ने थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर तत्काल चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस ने इस मामले में पहले फरीद उर्फ दिन्नू और मुनफेद नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर अब मुबीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

रेवाड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से रोडवेज परिसर में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट होता है कि पुलिस पुराने मामलों को लेकर भी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp