मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

राजस्थान में महिला के साथ दुष्कर्म करके चाकू से हत्या, शव रेलवे ट्रेक पर फैका

Written by: PK Chauhan

Published:

राजस्थान के भिवाड़ी में गुरुवार शाम एक खौफनाक घटना सामने आई है। यूपी की एक महिला के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या की गई बाद मे उसके शव को रेलवे ट्रेक पर…


राजस्थान के भिवाड़ी में गुरुवार शाम एक खौफनाक घटना सामने आई है। यूपी की एक महिला के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या की गई बाद मे उसके शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया। लोगों ने रेलवे ट्रैक के नीचे एक (Murder in Bhiwadi) महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान 30 वर्षीय फूल बानो के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की रहने वाली थी

Advertisement

परिवार के साथ रहती है भिवाडी: पुलिस ने मृतका अपने परिवा के साथ कई वर्षों से भिवाड़ी की इब्बर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। शाम केा जब पति घर आए तो पत्नी नही मिला। वह उसे काफी जगह ढूंढने गया लेकिन सुराग नही लगा।

दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या: शव की स्थिति देखकर परिजन और स्थानीय लोग दहल उठे। महिला के शरीर पर कई स्थानों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान मिले, जबकि गले पर गंभीर चोटें साफ दिखाई दीं, जिससे यह अंदेशा गहरा गया कि वारदात अत्यंत क्रूर तरीके से की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि फूल बानो के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई और हत्या का राज छिपाने के लिए उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp