
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़क उठे हैं। पिल्लई को ये पुरस्कार मिलने के बाद डोनल्ड ट्रंप ने नोबेल समिति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने तो इस शख्स का नाम तक नहीं सुना था… ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि मैंने इस खास शख्सियत के बारे में कभी नहीं सुना था, फिर भी बधाई हो। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद नवी पिल्लई ने भीड़ के सामने एक हल्का-फुल्का मजाक भी किया। यहां पढें किसने क्या कहा।
सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कसा तंज: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया कि इस फैसले ने नॉर्वे देश पर एक कभी न मिटने वाला कलंक लगा दिया है।उन्होंने इस साल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दक्षिण अफ्रीका की पूर्व जज और मानवाधिकार न्यायविद नवी पिल्लई के चयन को बेहद शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के पूर्व पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन
डोनाल्ड ट्रंप का क्यों फूटा गुस्सा
पिल्लई को ये पुरस्कार मिलने के बाद डोनल्ड ट्रंप ने नोबेल समिति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने तो इस शख्स का नाम तक नहीं सुना था… ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि मैंने इस खास शख्सियत के बारे में कभी नहीं सुना था, फिर भी बधाई हो।
जानिए किसे मिला है नोबेल शांति पुरस्कार?
बता दें कि युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने वाली जानी-मानी दक्षिण अफ्रीकी जज और मानवाधिकार नेता नवी पिल्लई को साल 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और 12 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलती है।
ये भी पढ़ेंभिवाड़ी में लोक अदालत आज, जानिए किन केसों का होगा निपटारा
विजेता नावी पिल्ले का मजेदार तंज
जैसे ही नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा के बाद नवी पिल्लई ने भीड़ के सामने एक हल्का-फुल्का मजाक भी किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आप लोग थोड़ा और ताली बजाएंगे, तो शायद मैं यह पुरस्कार ट्रंप के साथ शेयर कर सकती हूं।
उनका यह तंज पिछले साल की उस घटना की तरफ इशारा था, जब वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो ने नोबेल जीतने के बाद अपना स्वर्ण पदक डोनल्ड ट्रंप को सौंप दिया था। फिलहाल, नोबेल समिति के इस फैसले के बाद अमेरिकी राजनीति और अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल तेज हो गई
ये भी पढ़ेंEPFO UPI Withdrawal: UPI से कैसे निकालें PF का पैसा? जानें नियम
