
रेवाड़ी ( Best E News) हरियाणा के रेवाड़ी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रेवाड़ी के रहने वाले अनिरुद्ध यादव को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसी को लेकर एक बार फिर रेवाड़ी की राजनीति गरमा गई हैंं। पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव से भी है इनका गहरा नाता हैं अहीरवाल क्षेत्र की राजनीति में डॉ. अरविंद यादव को गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी गुट के प्रमुख नेताओं में माना जाता है। अब उनके बेटे को एक नई ओर बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में चर्चा बनी हुई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा राज्य सहकारी बैंक (हरको बैंक) के पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव के बेटे अनिरुद्ध यादव को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें चार साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति की अवधि मंत्री के कार्यकाल के साथ भी जुड़ी होगी और आदेश के अनुसार इसे पहले समाप्त किया जा सकता है।

डॉ. अरविंद यादव की गिनती हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबियों में होती है। ऐसे में उनके बेटे अनिरुद्ध यादव को मिली इस जिम्मेदारी को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनिरुद्ध यादव की नियुक्ति से यादव परिवार की राजनीतिक सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अनिरुद्ध यादव हरियाणा भाजपा के प्रमुख नेता और रेवाड़ी के डॉ. अरविंद यादव के बेटे हैं।
ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती, PhD शोध के लिए 15 हजार की छात्रवृत्ति
पूरा परिवार रानजीति से जुडा: बता दें कि अहीरवाल क्षेत्र की राजनीति में डॉ. अरविंद यादव काफी सालो से चर्चा में रहे है। हालाकि भाजपा में लंबे समय अहम भूमिका होने के बाजवूद उनको विधायक की टिकट का आज भी मलाल है। भाजपा ने हमेशा से खास चेहरो में शामिल किया है। उनका पारिवारिक व राजनीतिक संदर्भ राष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि वे बिहार के दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव के साले हैं।
शिक्षा के बाद राजनीति में भरेंगे उडान: बता दे उन्होंने आइआईटी रुड़की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा आवासन एवं शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से 4 साल की अवधि के लिए मंजूर की है।
ये भी पढ़ें:अमित शाह 5 नवंबर को करनाल में निकालेंगे पदयात्रा, जानिए क्या है मकसद
मनोहर लाल के कार्यालय में निभाएंगे जिम्मेदारी
नोहर लाल केंद्र सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्रालय से जुड़े कार्य देखते हैं। ऐसे में उनके कार्यालय में ओएसडी की भूमिका इन मंत्रालयों से संबंधित मामलों के समन्वय में महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि, अनिरुद्ध यादव को सौंपे गए विशिष्ट कार्यों का पूरा विवरण उपलब्ध नियुक्ति सूचना में नहीं दिया गया है।
ओएसडी का पद किसी मंत्री के कार्यालय में प्रशासनिक और समन्वय संबंधी कामों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस भूमिका में मंत्री के कार्यालय और संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने, बैठकों और आधिकारिक कार्यक्रमों से जुड़े कामों में सहयोग करने तथा विभिन्न मामलों की प्रगति पर समन्वय रखने जैसी जिम्मेदारियां शामिल हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में ये पार्षदो हुए राव इंद्रजीत सिंह के खेमें से दूर, फिर राजनीति गरमाई
