
करनाल: (Best E News) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा के करनाल पहुंचेंगे। वह सुबह 10 बजे करनाल में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने करनाल स्थित भाजपा के कर्ण कमल कार्यालय मेंं बैठक भी लीं
संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू: बैठक के दौरान डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को करनाल पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने करनाल में दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी भाजपा की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
लिया जायजा: इसी क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने करनाल स्थित भाजपा के कर्ण कमल कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन और पदयात्रा के आयोजन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में ये पार्षदो हुए राव इंद्रजीत सिंह के खेमें से दूर, फिर राजनीति गरमाई
