
हरियाणा (Best E News) BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के Haryana प्रवास के तुरंत बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से दी गई खास टी-पार्टी कर गई। इसमें दक्षिण हरियाणा के राव समर्थक विधायकों को ही न्योता था। आरती राव समेत 8 विधायक इस पार्टी में मौजूद रहे। एक बार फिर इस टी पार्टी से हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई।
23 अक्टूबर को राव ने रखी थी टी पार्टी: दक्षिण Haryana के BJP के विधायक ने बताया कि 23 अक्टूबर को राव साहब की ओर से कुछ विधायकों स्मृति ईरानी की बैठक के बाद आरती राव पर पहुंचने का न्योता दिया गया। इनमें ज्यादातर वही विधायक थे, जो पहले राव इंद्रजीत के चर्चित डिनर में भी शामिल हुए थे। बता दें कि राव की टी पार्टी में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी से बिमला चौधरी, सोहना से तेजपाल तंवर, कोसली से अनिल यादव, बावल से डॉ. कृष्ण कुमार, बाढड़ा से उमेद पातुवास और दादरी से सुनील सांगवान पहुंचे।
अटेली विधायक आरती राव को बतौर स्वास्थ्य मंत्री चंडीगढ़ के सेक्टर 7-ए में कोठी नंबर 82 सरकारी आवास के तौर पर आवंटित है। स्मृति ईरानी की बैठक खत्म होने के बाद शाम 5 बजे तक एक के बाद एक 7 विधायक यहां पहुंचे। आरती राव ने खुद अगवानी की। विधायक यहां करीब पौने घंटे तक रुके और उसके बाद एक-एक कर निकल गए। हरियाणा सरकार में कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री हैं और वह केंद्र सरकार के मंत्री व अहिरवाल क्षेत्र के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं । वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक हैंआरती सिंह राव का जन्म 1979 में रेवाड़ी के यदुवंशी शाही परिवार में हुआ था। वह राव इंद्रजीत सिंह और मनीता सिंह की बेटी हैं। उनके दादा राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री थे
ये भी पढ़ें:स्मृति ईरानी का बड़ा फैसला: हरियाणा में BJP जिलाध्यक्षों को पुलिस सुरक्षा हटाई !
फिर चर्चा में आई पार्टी: बता दे कि 18 जून 2025 को चर्चित डिनर डिप्लोमेसी में इन विधायकों के अलावा रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, महेंद्रढ़ विधायक कंवर सिंह यादव और नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव भी थे। इस बार ये राव साहब की पार्टी में नहीं पहुंचे।इससे पहले पिछले साल 18 जून को राव की डिनर डिप्लोमेसी चर्चा में रही थी। तब कुल 12 विधायक शामिल हुए थे, इनमें कांग्रेस की भी एक विधायक थीं। इस बार राव खेमे थोड़ा छोटा दिखा। इस टी-पार्टी की तस्वीरें राव इंद्रजीत या आरती राव के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नहीं डाली गईं। हालांकि स्मृति ईरानी के साथ हुई बैठक को लेकर दोनों ने फोटो डाली हैं।
ये भी पढ़ें:डहीना की सरपंच पिंकी को सस्पेंड करने वाले अधिकारी को बड़ा झटका
सितंबर 2026 में, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के दौरों के दौरान उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे लगाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता राव इंद्रजीत सिंह और स्वयं आरती राव ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी आलाकमान (नेतृत्व) ही करता है. जब राव इंद्रजीत सिंह ने संकेत दिए थे कि अब युवाओं को आगे आने का समय है, तो आरती राव ने स्पष्ट किया कि उनके पिता राजनीति से संन्यास (रिटायर) नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “राव साहब बोलते हैं तो पूरा हरियाणा सुनता है” ।
ये भी पढ़ें:पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, अशोक तंवर और उदय भान को मिली अहम जिम्मेदारी
