सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

वोट बचाओ देश बचाओ: धारूहेड़ा में क्यों लगे नारे ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भगत सिंह चौक उनका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन रेवाड़ी के पूर्व…


वोट बचाओ देश बचाओ: धारूहेड़ा में क्यों लगे नारे ?
वोट बचाओ देश बचाओ: धारूहेड़ा में क्यों लगे नारे ?
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भगत सिंह चौक उनका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन रेवाड़ी के पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव के आह्वान पर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया।

Advertisement
वोट बचाओ देश बचाओ:  धारूहेड़ा में क्यों लगे नारे ?
वोट बचाओ देश बचाओ: धारूहेड़ा में क्यों लगे नारे ?

नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

महंगाई और बिजली कटौती का भी उठाया मुद्दा

कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। वहीं, बिजली कटौती से किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:अमित शाह 5 नवंबर को करनाल में निकालेंगे पदयात्रा, जानिए क्या है मकसद

वोट बचाओ देश बचाओ:  धारूहेड़ा में क्यों लगे नारे ?
वोट बचाओ देश बचाओ: धारूहेड़ा में क्यों लगे नारे ?

1 नवंबर की दिल्ली महारैली में पहुंचने का आह्वान

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से जुड़ी कथित अनियमितताओं पर जवाबदेही और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग उठाई जाएगी। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी, धारूहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरज यादव , रेवाड़ी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, राज यादव, दीवान सिंह चौहान, जोन प्रभारी राजेश और पूर्व विधायकों सहित अन्य वरिष्ठ स्थानीय नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में ये पार्षदो हुए राव इंद्रजीत सिंह के खेमें से दूर, फिर राजनीति गरमाई

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp