
हरियाणा (Best E News): हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन और राज्य सरकार की ओर से एक बड़ा व सख्त कदम उठाया गया है। प्रदेश में भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों के साथ तैनात पुलिस सुरक्षाकर्मियों (Security Personnel) को तत्काल प्रभाव से वापस बुला लिया गया है। अब राज्य का कोई भी जिलाध्यक्ष या स्थानीय नेता सुरक्षा के नाम पर पुलिसकर्मियों को साथ लेकर नहीं घूम सकेगा।
जानिए क्यों भडकी : बता दे कि प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने इस पूरे फैसले का मुख्य कारण गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की वे तस्वीरें बनीं, जो भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तक पहुंची थीं। बता दे वहां यह बात सामने आई थी कि जिलाध्यक्ष के साथ 4-4 पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं के बीच वीआईपी कल्चर (VIP Culture) का गलत संदेश जा रहा है। गुरुवार को पंचकूला में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने हरियाणा के सभी जिलाध्यक्षों की उच्चस्तरीय बैठक ली। इस बैठक के दौरान सुरक्षा हटाने की बात कही।
सुरक्षा की क्यों है जरूरत?”: स्मृति ईरानी
पंचकूला बैठक में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने जिलाध्यक्षों से सवाल किया कि “जो नेता खुद को जनता का सेवक और जनप्रतिनिधि कहते हैं, उन्हें अपने ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों के बीच जाने के लिए इतनी भारी सुरक्षा की क्या जरूरत है?” स्मृति ईरानी की इस सख्त हिदायत और नाराजगी के तुरंत बाद संगठन व प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लेते हुए सभी जिलाध्यक्षों की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को वापस पुलिस लाइन्स में रिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए गए।
ये भी पढ़ें:डहीना की सरपंच पिंकी को सस्पेंड करने वाले अधिकारी को बड़ा झटका
