Wednesday, 30 September 2026

हरियाणा में किस शहर में सबसे ज्यादा हुई बारिश, जानिए आगे 7 दिन का मौसम हाल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Best24News: हरियाणा में मानसून की अभी तक पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई है। सोमवार व मंगलवार को प्रदेश के 6 जिलों में वर्षा हुई। इतना ही एक बार फिर मौसम…


Best24News: हरियाणा में मानसून की अभी तक पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई है। सोमवार व मंगलवार को प्रदेश के 6 जिलों में वर्षा हुई। इतना ही एक बार फिर मौसम विभाग ने मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। एक बार फिर मौसम विभाग के आगे सात का हाल बताया है कहां बारिश होगी । मौसम विभाग के अनुसार, यमुनानगर की तरफ मानसून की वापसी की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। मंगलवार को भी प्रदेश के छह जिलों में बारिश की हुई।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कैथल, जींद, यमुनानगर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, करनाल, अंबाला में वर्षा हुई। इसमें सबसे ज्यादा करनाल में वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है।

Also Readमालाहेड़ा में शामलात जमीन से उठाई मिट्टी, खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई !

जानिए कहां हुई ज्यादा बारिश्: वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून में अभी तक पलवल ही ऐसा जिला है जहां पर सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पलवल में सामान्य रूप से 398.8 एमएम वर्षा होनी थी जो 20 प्रतिशत अधिक 479 एमएम वर्षा हुई। इसी प्रकार जींद में 60 प्रतिशत कम वर्षा हुई। अंबाला, कैथल में 50 प्रतिशत, सिरसा में 54 प्रतिशत और रोहतक में 48 प्रतिशत कम वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, यमुनानगर की तरफ मानसून की वापसी की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। मंगलवार को भी प्रदेश के छह जिलों में बारिश की हुई। ऐसे में मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। यमुनानगर की तरफ मानसून की विदाई बाकी। वहीं प्रदेश में इस बार सामान्य से 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मानसून आने से पहले मौसम विज्ञानियों ने 10 प्रतिशत कम वर्षा की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन यह उम्मीद से ज्यादा रही।

Also Readहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानिए IMD अपडेट !

औसतन कम हुई हरियाणा में बारिश: हरियाणा में सामान्य रूप से 429.6 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन 315.7 एमएम वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। मानसून सीजन में पलवल को छोड़ कर कोई भी जिला ऐसा नहीं जिसमें सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper