Tuesday, 29 September 2026

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में दूसरी बार अवैध शराब पकड़ी

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा में अवैध शराब की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।  हरियाणा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर…


राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक बंद बॉडी ट्रक से 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है
राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक बंद बॉडी ट्रक से 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। हरियाणा में अवैध शराब की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।  हरियाणा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर अवैध शराब के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक बंद बॉडी ट्रक से 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक और शराब को कब्जे में लिया है।

48 घंटे में रेवाड़ी पुलिस की दूसरी कार्रवाई

रेवाड़ी पुलिस ने पिछले 48 घंटे में अवैध शराब के खिलाफ दो कार्रवाई की हैं। दो दिन पहले बावल के पास एक ट्राला हादसे का शिकार हो गया था। तलाशी के दौरान ट्राले से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई थी। पुलिस के अनुसार शराब को पंखों की पेटियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद ट्राला चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार शराब को गुजरात ले जाया जाना था।

पुलिस के अनुसार ट्रक में खाली प्लास्टिक कैरेट के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं
पुलिस के अनुसार ट्रक में खाली प्लास्टिक कैरेट के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि एक बंद बॉडी ट्रक में अवैध शराब लेकर धारूहेड़ा से जयपुर की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-48 पर बनीपुर चौक के पास ट्रैफिक थाना के नजदीक नाकाबंदी की। इसी दौरान धारूहेड़ा की तरफ से आए बंद बॉडी ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई।

Also Readकोसली में जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी चढ़े हत्थे

पुलिस के अनुसार ट्रक में खाली प्लास्टिक कैरेट के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। तलाशी के दौरान कुल 19 पेटी शराब बरामद हुई। इनमें रॉयल चैलेंज की 7 पेटी, ब्लेंडर्स प्राइड की 5 पेटी, बोहो व्हिस्की की 4 पेटी, ऑल सीजंस की 2 पेटी और रॉकफोर्ट क्लासिक की 1 पेटी शामिल है। कुल 228 बोतल शराब बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। चालक से शराब से संबंधित लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

शराब और ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना कसौला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Also Readरेवाड़ी में भैंस चोरी करने वाले चढ़े हत्थे, तीनों रिमांड पर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper