मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Weather Alert: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले तीन दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Written by: PK Chauhan

Published:

Weather Alert: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन यानी 21…


Weather Alert: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन यानी 21 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिसके चलते महेंद्रगढ़ जिले में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

आज सुबह भी अंबाला सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे तापमान घटकर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र तथा करनाल में तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और सिरसा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को अंबाला, करनाल और यमुनानगर में बारिश के आसार हैं, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रह सकता है। 24 जुलाई को गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में बारिश हो सकती है, वहीं 25 जुलाई को किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

अब तक हरियाणा में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। जहां 21 जुलाई तक औसतन 154.4 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, वहां 191.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक वर्षा यमुनानगर में 436 एमएम रही, जबकि कैथल जिले में सबसे कम 90.4 एमएम बारिश दर्ज हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp