
Vande Bharat Express Train: दक्षिण हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है। 5 अक्टूबर से साबरमती से गुरुग्राम तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन फिलहाल वनवे स्पेशल रूट पर चलेगी और कई शहरों को लाभ पहुंचाएगी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन से गुजरात और हरियाणा के बीच सफर अब और तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।
ट्रेन का शेड्यूल
साबरमती-गुरुग्राम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने सफर के दौरान 8 प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इन स्टेशनों में मेहसाणा जंक्शन, पालनपुर, अबु रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर और रेवाड़ी शामिल हैं। प्रत्येक स्टेशन पर ट्रेन केवल 2 से 3 मिनट के लिए रुकेगी। साबरमती से यह ट्रेन शाम 5.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.25 बजे गुरुग्राम स्टेशन पर पहुंचेगी। साबरमती से गुरुग्राम की यात्रा में कुल समय लगभग 14.5 घंटे लगेगा।
यात्रियों को मिलेगा बेहतर विकल्प
गुरुग्राम से साबरमती या गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक तेज और आरामदायक विकल्प साबित होगी। यह ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक सुविधा भी प्रदान करेगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
किराया और सुविधाएं
इस वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव एसी सीटों की सुविधा उपलब्ध है। एसी चेयर कार में साबरमती से गुरुग्राम तक प्रति व्यक्ति किराया 2250 रुपए है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4145 रुपए तय किया गया है। यात्रियों को यात्रा के दौरान आरामदायक सीटें और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे सफर सुखद और सुरक्षित होगा।
