Thursday, 8 October 2026

महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी(Best E News)  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की जनसुनवाई की। इस…


महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण
महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी(Best E News)  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ‘आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतों में शामिल दोनों पक्षों की बात सुनी और उपलब्ध तथ्यों के साथ संबंधित विभागों की ओर से अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब भी मौजूद रहीं। अध्यक्ष ने डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा से भी जिले में महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा की।

Advertisement
महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण
महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण

जनसुनवाई के दौरान एजेंडे में शामिल 19 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें से 14 मामलों में आयोग ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए मामलों का निपटारा किया। बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर अगली सुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। दो मामलों में आयोग की अध्यक्ष ने मौके पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

 

एक मामले में बेटे पर अपनी मां से मारपीट करने का आरोप था। इस पर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने, ब्लैकमेल करने और घरेलू हिंसा से जुड़े मामले भी सामने आए। आयोग ने इन मामलों में पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुछ मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी पक्षों की सुनवाई की गई और अगली सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

उषा प्रियादर्शी ने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का तथ्यों के आधार पर त्वरित और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार, वैवाहिक विवाद और अन्य शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई की जा रही है। शिकायतों में जांच अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाती है, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय कर शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड का जायजा लेकर मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान रजिस्टरों की जांच करने के साथ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं, साफ-सफाई और विशेष वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने शिकायत के आधार पर रेवाड़ी की एक बैंक शाखा का दौरा कर पेयजल, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की तथा स्टाफ से जानकारी ली।

इस मौके पर एएसपी दीपिका अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, डीएसपी संजीव बल्हारा, सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया, महिला थाना प्रभारी सरिता यादव, सिटी थाना प्रभारी सूबे सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंहरियाणा: हर जेल में होगा ​शिकायत का रजिस्टर, कैदियों की होगी सुनवाई

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper