मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव गांव और समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और गांव के…


केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव की प्रतिमा का किया अनावरण
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव की प्रतिमा का किया अनावरण
Google News Follow us on Google

Rewari News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव गांव और समाज के लिए समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और गांव के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। वे रविवार को रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव बाम्बड़ में शनिवार को सरपंच धर्मबीर उर्फ गबरू के पिता स्वर्गीय श्री कुड़ियाराम यादव की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने शिरकत दी।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान ऐसे व्यक्तित्वों की स्मृति में प्रतिमाओं का अनावरण आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। सरपंच धर्मबीर उर्फ गबरू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव ने हमेशा गांव के हित को प्राथमिकता दी और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।

उनकी स्मृति में स्थापित की गई यह प्रतिमा गांववासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय कुड़ियाराम यादव को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp