मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का रेवाड़ी को 100 करोड़ का विकास पैकेज, कई परियोजनाओं का शिलान्यास

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को रेवाड़ी नगर परिषद परिसर में करीब 100 करोड़ रुपये की विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का…


केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का रेवाड़ी को 100 करोड़ का विकास पैकेज, कई परियोजनाओं का शिलान्यास
केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का रेवाड़ी को 100 करोड़ का विकास पैकेज, कई परियोजनाओं का शिलान्यास
Google News Follow us on Google

Haryana News: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को रेवाड़ी नगर परिषद परिसर में करीब 100 करोड़ रुपये की विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अंतिम छोर पर (Haryana News) खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी को तेजी से विकसित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि इन परियोजनाओं के नामकरण में अमर स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेन्द्र सिंह को विशेष सम्मान दिया गया है।Haryana News

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी प्रदेश का सबसे तेजी से उभरता जिला है और आने वाले वर्षों में इसे हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और जनता के हित से जुड़े प्रोजेक्ट धरातल पर तेजी से उतारे जाएं।

शहरी विकास से जुड़ी जिन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया, उनमें शामिल हैं:
– नारनौल रोड पर नगर परिषद सीमा में 89 लाख रुपये की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार
– वार्ड 1 में राम तलाई जोहड़ पर 126.25 लाख रुपये की लागत से पाथ-वे और बाउंड्री वॉल
– गढ़ी बोलनी रोड, दिल्ली रोड और बावल रोड पर नगर परिषद बाउंड्री पर 89-89 लाख रुपये की लागत से मेन एंट्रेंस गेट
– वार्ड 28 की ठठेरा कॉलोनी में 9.98 लाख रुपये की लागत से आईपीबी टाइल रोड
– शिव नगर पार्ट-ए, वार्ड 12 में 165 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण
– राव तुलाराम पार्क में 84.44 लाख रुपये की लागत से हॉल, लाइब्रेरी, गेट, फुटपाथ और शौचालय का पुनर्निर्माण
– वार्ड 20 के गुलाबी बाग क्षेत्र में 78.90 लाख रुपये से महावाला जोहड़ पर पाथ-वे और बाउंड्री वॉल
– अनाज मंडी रोड पर 242.86 लाख रुपये की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज टैंक

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिले में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का स्वागत किया और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, पार्षद और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।Haryana News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp