मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Crime: रेवाड़ी में दो दोस्तो ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, मचा हडंकप

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana Crime : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव गुड़ियानी में आत्महत्या की एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव के दो युवकों, अमन और सागर…


Haryana Crime : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव गुड़ियानी में आत्महत्या की एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव के दो युवकों, अमन और सागर ने 25 जुलाई की रात एक ही समय पर अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों की गहरी दोस्ती थी और वे पिछले कुछ समय से बेरोजगारी और नशे की लत के चलते मानसिक तनाव में थे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, अमन और सागर लंबे समय से एक साथ समय बिताते थे और नशे के आदी हो चुके थे। शुक्रवार की रात उन्होंने अपने-अपने घरों में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब सुबह 26 जुलाई को इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोसली थाना पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।Haryana Crime

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों युवकों के नशे की लत की पुष्टि हुई है, पर आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम का माहौल है और हर कोई स्तब्ध है कि आखिर दोनों दोस्तों ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp