बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी नारनौल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कूचला

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी : रेवाड़ी नारनौल हाईवे संख्या-11 पर रविवार को कनुका मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर…


रेवाड़ी नारनौल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कूचला
रेवाड़ी नारनौल हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कूचला
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी : रेवाड़ी नारनौल हाईवे संख्या-11 पर रविवार को कनुका मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर घायल हो गए। मृतका की पहचान हुडिया जैतपुर निवासी 36 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है।

Advertisement
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ले जाते परिजन।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ले जाते परिजन।

कनुका मोड पर हुआ हादसा: रामपुरा थाना पुलिसन ने बताया कि हुडिया जैतपुर निवासी राकेश अपनी पत्नी कुसुम के साथ रेवाड़ी अपने पुराने घर आए हुए थे। यहां से वो रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के बाद वे अपनी बाइक से वापस अपने गांव नारनौल की तरफ हुडिया जैतपुर लौट रहे थे । बाइपास स्थित कनुका मोड़ पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

महिला ने तोडा दम: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति गंभीर घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक के​ खिलाफ मामला दर्ज कर मृतका को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया हैंं

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp