मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

NH 48 Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौके पर मौत

Written by: PK Chauhan

Published:

NH 48 Accident: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 48 Dharuhera) पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा निखरी गांव के पास हुआ, जहां…


NH 48 Accident: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 48 Dharuhera) पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा निखरी गांव के पास हुआ, जहां एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहा ट्रक उससे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अलवर जिले के खैरथल क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी बुधराम के रूप में हुई है।NH 48 Accident

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधराम बीते छह वर्षों से रेवाड़ी जिले के बुडौली गांव निवासी रविदत्त शर्मा की ट्रक गाड़ी चला रहा था। रविवार रात वह नारनौल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही वह निखरी गांव के पास हाईवे पर पहुंचा, आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बुधराम का ट्रक सामने वाले ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बुधराम की मौके पर ही मौत हो गई।NH 48 Accident

हादसे की सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हाईवे पर जाम को खुलवाने के लिए क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे चल रहे ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp