Friday, 9 October 2026

बावल में तीन शराब ठेकों पर हथियार बल पर लूट: 48 घंटे बाद 7 आरोपियों पर FIR

Written by: सुनील चौहान

Published:

Best E News: बावल: रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में हथियारों से लैस युवकों ने एक के बाद एक तीन शराब ठेकों पर लूटपाट की। 48 घंटे बाद पुलिस ने CCTV फुटेज…


बावल में तीन शराब ठेकों हथियार बल पर लूट: 48 घंटे बाद 7 आरोपियों पर
बावल में तीन शराब ठेकों हथियार बल पर लूट: 48 घंटे बाद 7 आरोपियों पर
Google News Follow us on Google

Best E News: बावल: रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में हथियारों से लैस युवकों ने एक के बाद एक तीन शराब ठेकों पर लूटपाट की। 48 घंटे बाद पुलिस ने CCTV फुटेज व ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।बदमाशों हाथों में डंडे, रॉड और पिस्टल थीं। जाते समय उन्होंने सेल्समैन को धमकी दी कि वे इसी तरह शराब मुफ्त में लूटकर ले जाएंगे और विरोध करने पर गोली मार देंगे।

Advertisement

 

मामला दर्ज कर जांच शुरू: ठेकेदार सुरेंद्र की शिकायत के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे दो कारों और दो बाइकों पर सवार होकर आए 10 युवकों ने पावटी, किशनपुर और नांगल उगरा स्थित शराब ठेकों को निशाना बनाया। आरोपियों ने सेल्समैन को हथियार दिखाकर बीयर की पेटियां लूट लीं और ठेकों पर तोड़फोड़ की। नांगल उगरा ठेके से पेटी में रखी अन्य शराब उठा ले गए।

Advertisement

ये भी पढ़ेंस्टेट अवाॅर्डी अध्यापक मुकेश कुमार को रेवाड़ी MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने किया सम्मानित

दुकानदार से मांगी रंगदारी: गांव रनौली के एक दुकानदार ने भी इन आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने बताया कि वह शाम के समय अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचे तथा पैर पर डंडे से हमला किया तथा रंगदारी

एक ही रात में तीन ठेकों पर लूट: पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, आरोपी सबसे पहले पावटी स्थित शराब ठेके पर पहुंचे। वहां मौजूद सेल्समैन सुमीतपाल से जबरदस्ती बीयर की पेटी लूटकर ले गए। इसके बाद किशनपुर ठेके पर पहुंचकर सेल्समैन अवधेश को हथियार दिखाए और बीयर की पेटी लूट ली। इतना ही नहीं यहां पर भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद आरोपी नांगल उगरा ठेके पर पहुंचे। वहां मौजूद सेल्समैन आनंद को हथियार दिखाकर बीयर की पेटी लूट ली।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: 14 साल पुराने डकैती केस में आरोपी अंसार बरी

 

पुलिस ने 7 के खिलाफ केस किया दर्ज: ठेकेदार सुरेंद्र ने शिकायत के बाद पुलिस ने भीम, कर्ण उर्फ डोगा निवासी राणौली, आशीष उर्फ आशी और प्रवीण उर्फ खट्टू निवासी प्राणपुरा, राकेश उर्फ चीमा निवासी बुढ़वाल तथा शेरा निवासी शिरोड, मुंडावर (राजस्थान) सहित अन्य युवकों पर मामला दर्ज कर लिया हैं

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने का शेड्यूल, आज इन गांवों का नंबर है

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp