बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Traffic Challan: भरने के लिए लंबी लाईन में खडे होने का झंझट खत्म, ATM की तर्ज पर लगेगी शहरों में मशीन

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा: Haryana  में ट्रैफिक चालान का भुगतान अब और आसान होने जा रहा है। चालान भरने के लिए लोगों को न तो कोर्ट जाना पड़ेगा और न ही पुलिस कार्यालय। हरियाणा पुलिस…


हरियाणा: Haryana  में ट्रैफिक चालान का भुगतान अब और आसान होने जा रहा है। चालान भरने के लिए लोगों को न तो कोर्ट जाना पड़ेगा और न ही पुलिस कार्यालय। हरियाणा पुलिस ने एक नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत मॉल, बाजार, रेलवे व मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष मशीनें लगाई जाएंगी।Trafic Chalan

Advertisement

तुरंत मिलेगा मैसेज: इन मशीनों में वाहन का नंबर डालते ही चालान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद क्यूआर कोड स्कैन करके राशि डिजिटल माध्यम से जमा की जा सकेगी। भुगतान सफल होते ही वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तुरंत कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।Trafic Chalan

इस परियोजना की शुरुआत गुरुग्राम से होगी। वर्तमान में सुशांत लोक स्थित ट्रैफिक टावर में मशीन का ट्रायल चल रहा है और सफल रहने पर पहली मशीन एंबियंस मॉल में लगाई जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि यदि गुरुग्राम में यह प्रयोग सफल रहता है तो फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, हिसार, करनाल, सिरसा और कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इस कदम से लोगों को चालान भुगतान की प्रक्रिया में बड़ी राहत मिलेगी और पुलिस-कोर्ट के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp