बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Terror of miscreants in Haryana: कुरुक्षेत्र में शराब ठेके और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत का माहौल

Written by: PK Chauhan

Published:

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में असामाजिक तत्वों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार देर रात लाडवा क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने सिल्वर रंग की बाइक पर सवार होकर…


कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में असामाजिक तत्वों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार देर रात लाडवा क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने सिल्वर रंग की बाइक पर सवार होकर शराब के ठेके और एक घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों में दुबक गए।Terror of miscreants in Haryana

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले शराब के ठेके पर गोलियां बरसाईं और इसके बाद लाडवा पालिका बाजार में स्थित एक घर के बाहर भी फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन बदमाश फरार हो गए।Terror of miscreants in Haryana

गौरतलब है कि 12 सितंबर को भी कुरुक्षेत्र न्यू बस स्टैंड के पास स्थित एक शराब ठेके पर बदमाशों ने 4–5 राउंड फायरिंग की थी। वहीं, कुछ दिन पहले आईलेट्स सेंटर पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग के आरोपी भी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार हो रही वारदातों ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग खुलेआम बदमाशों की दहशत में जीने को मजबूर हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp