मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक में रणनीति तैयार, जिला सचिवालय पर होगा प्रदर्शन

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की मासिक मीटिंग रोहड़ाई गांव में राजेंद्र प्रसाद और खोल ब्लॉक के प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । समय सिंह प्रधान ने बताया…


भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक में रणनीति तैयार, जिला सचिवालय पर होगा प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक में रणनीति तैयार, जिला सचिवालय पर होगा प्रदर्शन
Google News Follow us on Google

Haryana News: भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की मासिक मीटिंग रोहड़ाई गांव में राजेंद्र प्रसाद और खोल ब्लॉक के प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । समय सिंह प्रधान ने बताया कि मीटिंग के अंदर संगठन का एक बहुत बड़ा विस्तार हुआ।

Advertisement

बैठक में अशोक कुमार को जिला महासचिव रेवाड़ी बनाया गया । बैठक में बताया कि 3 अगस्त राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी रेवाड़ी आ रहे हैं । उसकी रूपरेखा तैयार की । यूनियन के पदाधिकारीयो की ड्यूटी लगाई कि गांव गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा किसान व मजदूरो 3 तारीख को रेवाड़ी पहुंचने को न्यौता दें।Haryana News

रोहड़ाई गांव में कुछ किसानों पर नहर विभाग द्वारा एफ आई आर करवा दी व महंगे महंगे पाइप काट दिए । इस पर यूनियन के पदाधिकारीयो ने कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अगर 5 दिन में मुकदमा वापिस नहीं लिया तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी एक आंदोलन करेगी इसी को लेकर एक शिष्ठ मंडल सोमवार को एक्शन इलीगेशन डिपार्टमेंट से मिलेगा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अमेरिका भारत की खेती किसानी पर निगाह डाल रहा है। उस पर एक राष्ट्रवादी आंदोलन तैयार किया जाएगा। उन्होंन ने सरकार की ओर से भावांतर बाजरे का पैसा, क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था उसके किसानों के खाते में पैसा अभी तक नहीं आया है।

पिछले दिनों डीसी साहब से मिले थे ।उन्होंने एक सप्ताह का टाइम दिया था । बार बार आश्चवासन के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर यूनिचन ने 15, 16 तारीख को डीसी गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करने को निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस मौके पर महिला जिला प्रधान मुन्नी देवी ,श्याम सुंदर मनफूल चौधरी, रोशन लाल वीरेन्द्र खेड़ा , ओपी लोहाणा बाबूलाल , कैलाश,राजेंद्र प्रसाद, करतार सिंह ,कमलेश ,शीशराम राजवीर ,सुरेंद्र ,दयाचंद ,आजाद सरपंच ,मास्टर अजीत सुखरम पाल व अशोक जिला महासचिव भी मौजूद रहें।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp