Saturday, 3 October 2026

सुलखा में बनेगा 200 करोड की लागत से खेल स्टेडियम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: Best E News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि रेवाड़ी के गांव सुलखा में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसमें करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा…


सुलखा में बनेगा 200 करोड की लागत से खेल स्टेडियम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
सुलखा में बनेगा 200 करोड की लागत से खेल स्टेडियम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: Best E News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि रेवाड़ी के गांव सुलखा में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसमें करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी उनकी बातचीत हो रही है और वे लगातार इस मामले पर लगे हुए हैं। उन्होने कहा कि गुरुग्राम के जिले सीआरएफ कैंप के लिए गांव ने 32 एकड जमीन दी है यहां पर शूटिंग अकादमी स्थापित होगी।

Advertisement

एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कमलजीत के सम्मान में गांव सुलखा में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कमलजीत और सुरुचि को सम्मानित किया गय। । राव इंद्रजीत सिंह ने दोनों खिलाड़ियों, उनके कोच और माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि इतने वर्षों बाद क्षेत्र से दो युवा खिलाड़ी निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं, यह खुशी ही नहीं गर्व का विषय है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इन खिलाड़ियों की सफलता को अपने बच्चों के लिए प्रेरणा बनाएं और खेलों के प्रति उन्हें आगे बढ़ाएं।

गुरूग्राम में बनेगी शूटिंग अकादमी: गुरुग्राम के जिले सीआरएफ कैंप के लिए गांव ने 32 एकड़ जमीन दी गई है। इस जमीन पर शूटिंग रेंज विकसित करने के लिए अनुमान तैयार कराया गया है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी उनकी बातचीत हो रही है और वे लगातार इस मामले पर लगे हुए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: गुरावड़ा में लोगों को किया जागरूक

 

शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया
शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया

हरियाणा में एक भी सरकारी शूटिंग रेंज नहीं: सुरुचि ने कहा कि हरियाणा में सरकारी शूटिंग अकादमी और शूटिंग रेंज की जरूरत है। स्टेट स्तर के मुकाबले भी दिल्ली में होते हैं, जिसके लिए खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कम से कम एक सरकारी अकादमी और शूटिंग रेंज हरियाणा में होनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंनंदरामपुरबास में बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 को

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पूरे हरियाणा में शूटिंग की ऐसी कोई बड़ी अकादमी नहीं है, जिसे आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की जरूरत है। सुलखा में उपलब्ध जमीन पर शूटिंग अकादमी विकसित होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे भी प्रयास किए जाएंगे।

युवाओं के लिए मिशाल बने कमलजीत: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतने वर्षों बाद क्षेत्र से एक साथ दो युवा खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना खुशी की बात है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एशियन गोल्ड मेडलिस्ट कमलजीत और सुचि को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के साथ उनके कोच और माता-पिता को भी बधाई दी। राव इंद्रजीत ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता दूसरे युवाओं के लिए मिसाल है। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper