
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में गुरुवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण’ विषय पर एक दिवसीय एनएसएस कैंप लगाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छता रैली निकाली गई।महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

उन्होंने विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ और हरित पर्यावरण बनाए रखने का आह्वान किया।
‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत डॉ. मनु कुमार ने ‘प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण’ विषय पर व्याख्यान भी दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। रैली में विद्यार्थियो ने आमजन से सफाई का संदेश दिया। अंत में कालेज में स्वयं सेवको को अपने आस पास सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्ररित किया।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में फिर मिला लवारिश हालत में 12 साल का बच्चा
कैंप का संचालन एनएसएस छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अमन कुमार और छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनू के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्लास्टिक कचरा एकत्र किया।
ये भी पढ़ेंआईजीयू रेवाड़ी विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के लिए हुए रवाना
