बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Sports News: हरियाणा एथलेटिक्स अध्यक्ष दिलबाग सिंह संग शिष्टाचार भेंट, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और भविष्य की प्रतियोगिताओं पर चर्चा

Written by: PK Chauhan

Published:

भिवानी: एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह भिवानी के निवास स्थान पर एक शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भविष्य की खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं पर विस्तार से चर्चा…


भिवानी: एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह भिवानी के निवास स्थान पर एक शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भविष्य की खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि बैठक में खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी और उनकी उपलब्धियों को लेकर गंभीर विमर्श हुआ।Sports News

Advertisement

अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान के नेतृत्व में हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में लगातार पदक जीत रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से नीरज चोपड़ा का उल्लेख किया, जिन्होंने 2020 ओलंपिक में स्वर्ण और 2024 ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।Sports News

वर्तमान में टोक्यो, जापान में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की 19 सदस्यीय टीम भाग ले रही है, जिसमें हरियाणा से नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो), भीम अवार्डी संदीप कुमार (35 किलोमीटर रेस वॉक) और पूजा (800 व 1500 मीटर दौड़) शामिल हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य के खिलाड़ी अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर ओलंपिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई और यूथ एशियाई खेलों में पदक जीतकर भारत को विश्व खेल जगत में नई पहचान दिला रहे हैं। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ सचिव राम मेहर बूरा, कोच राजेंद्र मास्टर (गोली), पृथ्वी डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक संजय कुमार हालुवास और कोच अमित सांगवान भी मौजूद रहे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp