सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Special Train: खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा व राजस्थान के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Written by: सुनील कुमार

Published:

Special Train : खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे 5 जुलाई…


Special Train : खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे 5 जुलाई से हरियाणा और राजस्थान के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।Special Train

Advertisement

ये ट्रेनें खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से फायदा पहुंचाएंगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी।

रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन (09637/09638):

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

  • उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जा रही गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 5, 6, 10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी।
  • वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09638 उन्हीं तिथियों पर रींगस से दोपहर 3:05 बजे चलकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

जानिए कहां कहां होग ठहराव : बता दें कि यह रेलसेवा कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन (09733/09734):

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

  • इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन जुलाई माह में हर दिन सुबह 7 बजे जयपुर से चलकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
    वापसी में गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन रोजाना शाम 4:05 बजे भिवानी से रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

 

  • इस ट्रेन के ठहराव: ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशनों पर यह ट्रेन ठहरेगी।

हर साल खाटू श्याम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। ऐसे में इन विशेष ट्रेनों के संचालन से उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी और भीड़-भाड़ में कमी आएगी। रेलवे की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी मानी जा रही है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp