शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: ITI में दूसरी लिस्ट जारी, जानिए कब तक करवाएं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। हालांकि इस बार मेरिट लिस्ट में…


Sonipat: आईटीआई की मेरिट लिस्ट में खाली रह गईं सीटें, 15 जुलाई तक करना होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
Sonipat: आईटीआई की मेरिट लिस्ट में खाली रह गईं सीटें, 15 जुलाई तक करना होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। हालांकि इस बार मेरिट लिस्ट में बहुत कम छात्रों के नाम आए हैं।Haryana News

Advertisement

सोनीपत आईटीआई की बात करें तो यहां सिर्फ 138 छात्रों को विभिन्न ट्रेड्स में सीटें आवंटित हुई हैं। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में आया है वे 15 जुलाई तक दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा कर अपना दाखिला पक्का कर सकते हैं।Haryana News

इस बार दाखिले के लिए छात्रों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी। जिले की 12 आईटीआई में कुल 4536 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 6 जून से 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे जिसमें लगभग 8806 युवाओं ने आवेदन किया।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में आज नहीं होगी बाजरे की खरीद, नया शेड्यूल जारी

सिर्फ सोनीपत आईटीआई में 48 अलग-अलग ट्रेड्स के लिए पहले वर्ष में 1044 सीटें और दूसरे वर्ष में 516 सीटें तय की गई हैं। यानी सत्र 2025-26 के लिए कुल 1560 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।Haryana News

पहली मेरिट लिस्ट में भी नहीं दिखी छात्रों की रुचि

आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट में 419 छात्रों को सीटें आवंटित हुई थीं लेकिन उनमें से भी सिर्फ 182 छात्रों ने ही समय पर दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा कर दाखिला लिया।Haryana News

ये भी पढ़ें:हड़ताल समाप्त: धारूहेड़ा के ये गांव अभी भी अंधेरे में क्यों ?

अब दूसरी मेरिट लिस्ट में 138 छात्रों को जगह मिली है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इन छात्रों में भी आधे से कम ही दाखिला लेंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी सीटों पर दाखिले की संभावना बहुत कम है।

15 जुलाई तक है दाखिले की अंतिम तारीख

संस्थान की ओर से जानकारी दी गई है कि दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र 15 जुलाई तक अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन करवा कर फीस जमा कर सकते हैं। अगर छात्र समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उनकी सीट किसी और छात्र को आवंटित कर दी जाएगी। प्रशासन अब तीसरी मेरिट लिस्ट की तैयारी में भी लग गया है ताकि खाली सीटों को भरा जा सके। छात्रों की कम रुचि को देखते हुए यह चिंता का विषय बनता जा रहा है कि आईटीआई में सभी सीटें भर भी पाएंगी या नहीं।Haryana News

ये भी पढ़ें:Rewari में गुस्साए ग्रामीणों ने रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाईवे-352 किया जाम

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp