IGU की अकादमिक परिषद की 26वीं बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी

On: September 18, 2026 9:13 PM
Follow Us:
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में कुलगुरु प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की 26वीं बैठक आयोजित हुई।

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में कुलगुरु प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की 26वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कुलगुरु ने बताया कि विश्वविद्यालय में पीएचडी कराने वाले विभागों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। शोध के क्षेत्र में एच-इंडेक्स, साइटेशन और पेटेंट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में कुलगुरु प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की 26वीं बैठक आयोजित हुई।
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में कुलगुरु प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की 26वीं बैठक आयोजित हुई।

बैठक में विश्वविद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता पीठ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा विश्वविद्यालय की विभिन्न पीठों में निर्धारित पीएचडी सीटों के अलावा एक-एक अतिरिक्त पीएचडी सीट रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। शोधार्थियों को आर्थिक सहायता देने के लिए विश्वविद्यालय अनुसंधान छात्रवृत्ति (URS) से जुड़े अध्यादेश और नियमों को मंजूरी दी गई। NEP-2020 के तहत CGPA, डिवीजन और गोल्ड मेडल से संबंधित नए नियमों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

विद्यार्थियों को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बहुविषयक अध्ययन संस्थान और विश्वविद्यालय अभियांत्रिकीय एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (UIET) स्थापित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। बैठक में विभिन्न संस्थानों के साथ हुए MoU, 5 वर्षीय एकीकृत UG-PG पाठ्यक्रम और बीकॉम लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट सहित नए पाठ्यक्रमों से जुड़े प्रस्ताव भी मंजूर किए गए। सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी, पीजी, बीएड और एमएड आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले से संबंधित विवरणिका और दिशा-निर्देशों को भी स्वीकृति दी गई।

कुलगुरु प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध और आधुनिक तकनीक के अवसर उपलब्ध कराना है। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। बैठक में अधिष्ठाता अकादमिक मामले प्रो. सुनील कुमार, डॉ. वीणा रानी, प्रो. एसके गहलावत, प्रो. विकास वर्मा, प्रो. संदीप ग्रोवर, प्रो. रंजन अनेजा सहित विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now