बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

CIA Kosli: प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Written by: Best E News

Published:

CIA Kosli: सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली निवासी पवन कुमार…


CIA Kosli: सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

जांचकर्ता ने बताया की गत 31 अगस्त को सीआईए कोसली को सूचना मिली थी कि विक्रम निवासी गांव बव्वा नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है जो वह आज नाहड रोड पर फ्लाईओवर के नीचे बंद इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी के साथ खड़ा हुआ है। जिसके पास नशीली प्रतिबंधित दवाइयां है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम निवासी गांव बव्वा बतलाया।

जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की स्कूटी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और 1185 नशे की गोलियां बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने थाना कोसली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव बव्वा निवासी विक्रम व जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ह़डताल के ऐलान पर दो टूक जबाव

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने बताया कि उसने यह प्रतिबंधित दवाइयां जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली निवासी पवन कुमार से खरीदी थी। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली निवासी पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

ये भी पढ़ें:Rewari Crime: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल काकोड़िया में दिनदहाड़े चोरी

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

खबरें और भी

WhatsApp