बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

ESIC डिस्पेंसरी धारूहेड़ा: कहां गायब हो गया धमकी देने वाला यमराज ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: ESIC डिस्पेंसरी धारूहेड़ा नंबर-2 में सोमवार 28 सितंबर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला। लेकिन सात दिन बीतने…


ESIC डिस्पेंसरी धारूहेड़ा: कहां गायब हो गया धमकी देने वाला यमराज ?
ESIC डिस्पेंसरी धारूहेड़ा: कहां गायब हो गया धमकी देने वाला यमराज ?
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: ESIC डिस्पेंसरी धारूहेड़ा नंबर-2 में सोमवार 28 सितंबर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला। लेकिन सात दिन बीतने पर धमकी देने वाला यमराज कहां गायब हो गया हैं। हालांकि पुलिस ने इसमे काई मामला दर्ज नहीं किया और पुलिस ने ईएसआईसी डिस्पेंसरी के बाहर से सुरक्षा हटा दी हैं। हालांकि पुलिस लेटर रखने वाली लोकशन ताक लगाए हुए ताकि यमराज को पकडा जा सके।

Advertisement

जानिए क्या था मामला: ईएसआईसी डिस्पेंसरी में कार्यरत गुरमीत सिंह ने मामले की शिकायत धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। पत्र में खुद को ‘यमराज’ बताने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डिस्पेंसरी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पत्र रखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। घटना के बाद डिस्पेंसरी के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

यमराव कहां हुआ गायब: आरोपी ने रकम देने की सहमति के संकेत के तौर पर डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने को कहा है। डिस्पेंसरी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गुरमीत सिंह सोमवार को अपनी कार के पास पहुंचे। कार पर उन्हें दो पन्नों का हस्तलिखित पत्र रखा हुआ मिला।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

5 लाख देने की मांग: यमराज की ओर से रखे गए पत्र में डिस्पेंसरी के सभी कर्मचारियों से मिलकर 5 लाख रुपये देने की मांग की गई। रकम नहीं देने पर पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में आरोपी ने खुद को ‘यमराज’ बताते हुए धमकी दी कि उसके फोन या पत्र के बाद मौत तय है।पत्र में आरोपी ने सोमवार 28 सितंबर शाम 5 बजे तक रकम देने की सहमति का संकेत देने के लिए डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने को कहा।

साथ ही चेतावनी दी गई कि इसके बाद कर्मचारियों का ‘काउंटडाउन’ शुरू हो जाएगा। मांग पूरी नहीं करने पर रंगदारी की रकम दोगुनी करने की धमकी भी दी गई है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है यमराजन का कोई सुराग नही लगा है। पुलिस सुरक्षा हटा दी गई है।

ये भी पढ़ें:IGU Rewari की ओर से शूटिंग चैंपियनशिप में चयन के लिए ट्रायल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp