Tuesday, 6 October 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल जारी: जानिए आपके गांव को कब है नंबर !

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा गांववाईज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। आलम…


रेवाड़ी अनाज मंडी
रेवाड़ी अनाज मंडी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा गांववाईज साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। आलम यहां तक अगर कोई बिना शेडयूल के मंडी आ गया तो उसे टोकन नहीं दिया जाएगा। इस व्यवस्था मंडी में किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने की गई है।

Advertisement

मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरे का वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। बिना शेड्यूल और बिना वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेट पास जारी नहीं किया जाएगा।

जानिए किस दिन किस गांव के किसानों की होगी बाजरा खरीद:

  • 05 अक्तूबर (सोमवार): धारूहेड़ा, खरखड़ा, मालपुरा, आलमगीरपुर, ढाकिया, मनेठी, पाडला, खोल, नांधा, बलवाड़ी, बावड़ और मुरादपुरी।
  • 06 अक्तूबर (मंगलवार): आसांका, आसपुर, अकबरपुर, बाढ़जेठू, बालावास अहीर, बखापुर, बनीपुर, इब्राहिमपुर, मंगलेश्वर, पातुहेड़ा, आसलवास, बैरियावास व बैरली खुर्द।
  • 07 अक्तूबर (बुधवार): जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास व भगवानपुर।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

 

  • 08 अक्तूबर (गुरुवार): बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) व किशनपुर।
  • 09 अक्तूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बास, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला व पावटी।

10 अक्तूबर (शनिवार) को मिलेगा विशेष अवसर
मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल के दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान अपना वेरिफिकेशन करवाकर 10 अक्तूबर (शनिवार) को मंडी में अपनी बाजरे की फसल बेच सकेगा।”

ये भी पढ़ेंHaryana Mandi Bhav: बारिश के बीच सिरसा मंडी में नरमा ने पकड़ी रफ्तार, जानिए 9 फसलों के ताज़ा भाव

 

रेवाड़ी मंडी में सरसों के दाम

  • औसत भाव: ₹7,700 से ₹7,800 प्रति क्विंटल (लगभग ₹77 से ₹78 प्रति किलो)
  • न्यूनतम भाव: ₹7,252 से ₹7,300 प्रति क्विंटल
  • अधिकतम भाव: ₹8,210 से ₹8,300 प्रति क्विंटल 
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper