
धारूहेड़ा (Best E News): कस्बे के नंदरामपुर बास गांव स्थित परमहंस कुटी में रविवार को संत घनश्याम दास जी महाराज के निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत शंकर दास के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे विधि-विधान से आयोजित हवन-यज्ञ के साथ हुई, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पूर्णाहूति डालकर सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। हवन-यज्ञ के उपरांत परमहंस कुटी परिसर में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इसके पश्चात दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
हर साल 4 अक्टूबर को होता है आयोजन: संत शंकर दास जी ने बताया कि हर वर्ष 4 अक्टूबर को परम पूज्य संत घनश्याम दास जी का निर्वाण दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है।
ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
गणमान्य लोग रहे मौजूद: इस मौके पर रूपचंद नंबरदार, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, रणधीर, देवदास, नारायण, रणबीर, इंद्र बोहरा, पूर्व सरपंच मंगतराम और योगेश सहित गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
।
