मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में आज नहीं होगी खरीद, जानिए क्यों ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। मंगलवार (27 अक्तूबर) को नई अनाज मंडी में खरीद का कार्य पूरी…


रेवाड़ी अनाज मंडी में आज नहीं होगी खरीद, जानिए क्यों ?
रेवाड़ी अनाज मंडी में आज नहीं होगी खरीद, जानिए क्यों ?
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। मंगलवार (27 अक्तूबर) को नई अनाज मंडी में खरीद का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा और अवकाश घोषित किया गया है। यानि बाजरे की खरीद बंद रहेगी।

Advertisement

मार्केट कमेटी (Market Committee) रेवाड़ी के सचिव नरेंद्र यादव ने इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि नई अनाज मंडी में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न फसलों की रिकॉर्ड आवक हुई है। मंडी परिसर में बिक चुकी फसल के अंबार को हटाने और उठान (Lifting) कार्य को गति देने के लिए मंगलवार को खरीद बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

किसान  बुधवार को आएं: सचिव ने स्पष्ट किया कि  मंगलवार को ब्रेक रहेगा और फिर बुधवार से फसलों की खरीद पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक और अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंडी में अब किसी भी गांव के लिए रोस्टर (Roster) व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। पहले गांवों के हिसाब से तय तिथियों पर फसल लाने की पाबंदी थी, लेकिन अब किसी भी गांव का किसान अपनी कृषि उपज लेकर बेझिझक रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बिक्री के लिए आ सकता है। प

Advertisement

ये भी पढ़ें:किसानों के लिए जरूरी खबर: रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्तूबर मंगलवार को रहेगा अवकाश, जानें कब होगी फसल खरीद

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp