
धारूहेड़ा: लंबे समय से सडक निर्माण की बाट जोह रहे धारूहेड़ा वालों के लिए बहुत खुशखबरी है। करीब 8 सालों से बदहाली और खस्ताहाली का दंश झेल रहे भटसाणा-अलावलपुर मार्ग के दिन अब बहुत जल्द बदलने वाले हैं। लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। जल्द ही इसका टैंडर होना है उसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
रोज हो रहे हादसे: इस रोड से रोजाना अधा दर्जन गांवों के लोग बडी संख्य में लोग गुजरत है। गडडों के चलते आए दिन हादसे हो रहे थे। बता दे कि भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्डों में तब्दील हो थी। चार दिन पहले ही स्कूटी सवार महिला गिर कर घायल हो गई थी।
सड़क गड्डों में तब्दील: इस सड़क के निर्माण की मंजूरी मिलने से भटसाणा, अलावलपुर, नदंरामपुर बास सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी। बता दे कि भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्डों में तब्दील हो गई थी, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे। भटसाणा गांव के सरपंच और ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें दे चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बरसात के दिनों में इस रोड की हालत ज्यादा ही बदाहल हो जाती है।
ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
कई बार इस सडक बनान को लेकर विभाग को सूचित किया लेकिन काई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकरहरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा को इस बारे शिकायत दी। अब इस रोड के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। जिला पार्षद निरंजन पटवारी भटसाणा
ये भी पढ़ेंIGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन
