
रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी नई अनाज मंडी में अपनी कृषि उपज बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आगामी मंगलवार (27 अक्तूबर) को नई अनाज मंडी में खरीद का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा और अवकाश घोषित किया गया है।
उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लिया गया फैसला
मार्केट कमेटी (Market Committee) रेवाड़ी के सचिव नरेंद्र यादव ने इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि नई अनाज मंडी में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न फसलों की रिकॉर्ड आवक हुई है। मंडी परिसर में बिक चुकी फसल के अंबार को हटाने और उठान (Lifting) कार्य को गति देने के लिए मंगलवार को खरीद बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
किसान बुधवार को आएं: सचिव ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को ब्रेक रहेगा और फिर बुधवार से फसलों की खरीद पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक और अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंडी में अब किसी भी गांव के लिए रोस्टर (Roster) व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में आज नहीं होगी बाजरे की खरीद, नया शेड्यूल जारी
पहले गांवों के हिसाब से तय तिथियों पर फसल लाने की पाबंदी थी, लेकिन अब किसी भी गांव का किसान अपनी कृषि उपज लेकर बेझिझक रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बिक्री के लिए आ सकता है। प
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 6 एकड़ में तोड़फोड़
