
रेवाड़ी (Best E News) शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर कसोला चौक के नजदीक चोर टाइल्स शोरूम का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 2.23 लाख रुपए चोरी कर ले गया। शोरूम के अंदर लगे CCTV कैमरे में आरोपी ताला तोड़कर अंदर घुसते की फुटेज कैमरे में कैद हो गई है। सूचना के बाद पुलिस की ERV मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी की, लेकिन अभी तक चोरी की FIR दर्ज नहीं की गई थी।
गढ़ी बोलनी रोड पर देवेंद्र ने रोहित टाइल्स एवं सैनेटरी के नाम से शोरूम किया हुआ है। रविवार रात वह शोरूम बंद करके घर चला गया था। रात में उसे शोरूम के शटर का ताला टूटे होने की सूचना मिली। जब दुकान पर आया तो चोरी की सूचना से उसके होश उड गए।
जानिए कैसे दुकान तक पहुचे चोर: चोरी की सूचना पाकर देवेंद्र ने शोरूम के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, तो एक युवक मोटरसाइकिल से बनाए गए रिक्शा का जुगाड़ लेकर शोरूम पर आता दिखाई दिया। उसने शटर का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल होकर अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलवारी से चोर 2.23 लाख रुपए चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं दूसरी दुकान के कैमरे की फुटेज में शोरूम के पीछे रिक्शा के पास तीन अन्य लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। सू
ये भी पढ़ें:हरियाणा में तीन दिन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी रहेंगें हडताल पर, जानिए क्या है मांगें ?
जांच में जुटी पुलिस: जैसे ही पुलिस को चोरी का पता चल तो पीसीआर दुकान पर पहुंची। देवेंद्र को थाने में वीडियो ग्राफी व फोटो व शिकायत दे दी है। सबसे अहम बात यह है रेवाड़ी में चोरियों की वारदतों तेजी से बढ रही है। यहां पर पुलिस चोकी महज 100 मीटर दूरी है। इस तरह पुजिस की गश्त को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं
ये भी पढ़ें:मसानी स्कूल में PTM व दशहरा उत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन
