मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Police: रेवाड़ी पुलिस की बडी पहल: 158 नशाग्रस्त व्यक्तियों की पहचान, 52 का कराया इलाज

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana Police: रेवाड़ी जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को निरीक्षक रामपाल की अगुवाई में नशामुक्ति टीम गांव नांगल जमालपुर पहुंची, जहां टीम ने…


रेवाड़ी पुलिस की बडी पहल: 158 नशाग्रस्त व्यक्तियों की पहचान, 52 का कराया इलाज
रेवाड़ी पुलिस की बडी पहल: 158 नशाग्रस्त व्यक्तियों की पहचान, 52 का कराया इलाज
Google News Follow us on Google

Haryana Police: रेवाड़ी जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को निरीक्षक रामपाल की अगुवाई में नशामुक्ति टीम गांव नांगल जमालपुर पहुंची, जहां टीम ने घर-घर दस्तक देकर ग्रामीणों से बातचीत की। टीम ने बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और उन्हें अपने परिवार तथा समुदाय को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया। टीम ने गांव में एक नशा पीड़ित व्यक्ति की काउंसलिंग कर उसे रेवाड़ी के डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उचित इलाज शुरू करवा दिया गया है।Haryana Police

Advertisement

पुलिस के अनुसार नशामुक्ति टीम अब तक जिले में नशे से पीड़ित 158 लोगों की पहचान कर चुकी है, जिनमें से 52 व्यक्तियों का इलाज करवाया गया है। टीम के एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस और आमजन मिलकर कार्य करें तो नशे जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति का जीवन नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार को भी इसके दुष्परिणामों का सामना करना पड़ता है। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस बुराई के खिलाफ खड़ा होना जरूरी है।

टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा नशा सेवन या नशे की सप्लाई की जानकारी हो तो तुरंत MANAS हेल्पलाइन 1933 या नंबर 112 पर सूचित करें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अभियान के दौरान युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कई लोग नशा छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। पुलिस ने कहा कि एसपी के मार्गदर्शन में यह जन-जागरण मुहिम आगे भी जारी रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।Haryana Police

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp