गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking News: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी पुलिस को ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कृषि विभाग का एसडीओ बताकर खाद-बीज विक्रेता से करीब 2.25 लाख रुपये…


Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी पुलिस को ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कृषि विभाग का एसडीओ बताकर खाद-बीज विक्रेता से करीब 2.25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।Breaking News

Advertisement

जानिए कब की थी ठगी: बता दें कि यह ठगी करीब तीन माह पहले की बताई जा रही है। जिला गुरुग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी गांव चिल्हड़ बस स्टैंड पर खाद और बीज की दुकान है। अक्टूबर माह में उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कृषि विभाग का एसडीओ बताया और कहा कि वह अपने ड्राइवर को दुकान पर भेज रहा है, जिसे 25 हजार रुपये दे दिए जाएं। उसने भरोसा दिलाया कि इसके बदले में खाद की सप्लाई भिजवा दी जाएगी।

ये की पैसे की मांग’ कुछ समय बाद एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा, जिसने खुद को एसडीओ का ड्राइवर बताया और ईश्वर सिंह से 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद 25 अक्टूबर को उसी नंबर से दोबारा फोन आया और 2 लाख रुपये और देने की मांग की गई। आरोपी ने फिर से ड्राइवर को भेजने की बात कही। ईश्वर सिंह ने भरोसा करते हुए 2 लाख रुपये भी उसे दे दिए। आरोपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही खाद की खेप भेज दी जाएगी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी खाद नहीं पहुंची।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

शक होने पर पीड़ित ने अपने स्तर पर फोन नंबर की जानकारी जुटाई, तो पता चला कि यह नंबर गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश का है। इसके बाद उसने थाना सदर रेवाड़ी में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने इस तरह की ठगी की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp