मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Rewari News: धारूहेड़ा ब्लाक समिति का नया चैयरमैन कौन होगा, मैंबरों पर टिकी निगाहें ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव देकर कथित रूप से भारत भ्रमण पर गये समिति के 16 सदस्यों आज सीधे रेवाड़ी पहुंच रहे है। आज बैठक…


Rewari News: धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव देकर कथित रूप से भारत भ्रमण पर गये समिति के 16 सदस्यों आज सीधे रेवाड़ी पहुंच रहे है। आज बैठक में फैसला हो जाएगा धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन दलबीर रहेगा या नहीं।

Advertisement

अविश्वास प्रस्ताव देने के बाद से ही ये सभी रेवाड़ी के लघु सचिवालय से कथित रूप से भारत भ्रमण पर निकल गए थे ताकि उनमें कोई टूट-फूट न हो और चेयरमैन को हटाने की कवायद सफल हो सके। क्योंकि दो तिहाई बहुमत से ही चेयरमैन को हटाया जा सकता है। चेयरमैन दलबीर सिंह को केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह व भाजपा समर्थक बताया जाता है।Rewari News

धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन बलबीर सिंह की कार्यशैली से असंतुष्ट :   मामला यह है कि धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन बलबीर सिंह की कार्यशैली से असंतुष्ट व रोषित 22 में से 16 समिति सदस्यों ने उन्हें चेयरमैन पद से हटाने के लिए एक अविश्वास प्रस्ताव 19 सितम्बर को रेवाड़ी आकर जिला उपायुक्त को दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Haryana Police Transfer: हरियाणा में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले

सुरक्षा की मांग: हालांकि कुछ मेंबरो का कहना है कि दलबीर को हटाने को लेकर कुछ मैंबरो को रेवाड़ी पहुचने पर रोकने की संभावना है। इसी को लेकर पुलिस सुरक्षा की मांग भी की गई थी।

ये है विरोध में: बता दे इस अविश्वास प्रस्ताव में रीना, मनीषा यादव, राममेहर, रोहित कुमार, रजनी यादव, धीरज, अभिषेक शर्मा, नर्मदा, वेदप्रकाश, सुखीचन्द, ललिता, अंजलि गुप्ता, विकास व दो अन्य शामिल हैं।Rewari News

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में सामूहिक रूप से मनाया दशहरा पर्व, राजपूत समाज ने किया शस्त्र पूजन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp