बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: उषा रुस्तगी बनीं किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

Written by: PK Chauhan

Published:

रेवाड़ी। कायस्थवाड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उषा रुस्तगी को किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) की सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से की…


कायस्थवाड़ा निवासी उषा रुस्तगी बनी किशोर न्याय बोर्ड( जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) की सदस्य, हरियाणा महिला एवं बाल विकास की ओर से की गई नियुक्ति
कायस्थवाड़ा निवासी उषा रुस्तगी बनी किशोर न्याय बोर्ड( जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) की सदस्य, हरियाणा महिला एवं बाल विकास की ओर से की गई नियुक्ति
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। कायस्थवाड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उषा रुस्तगी को किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) की सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से की गई है। उषा रुस्तगी की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई दी है।Rewari News

Advertisement

उषा रुस्तगी लंबे समय से शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उनकी नियुक्ति पर प्राचार्य एवं आर्यव्रत केसरी के मुख्य संपादक डॉ. अशोक रुस्तगी, जे.एस. हिंदू कॉलेज अमरोहा की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीना रुस्तगी, वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सोनीपत के मेयर राजीव जैन, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष अजय गोटेवाले, वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष बृजलाल गोयल सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दीं।Rewari News

इसके अलावा केएलपी कॉलेज के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, प्राचार्या डॉ. कविता, भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान मोहित जैन (सीए), रेलवे रोड एसोसिएशन के प्रधान मनीष चराया, लॉयनेस क्लब की मेंटर डॉ. तृप्ति भार्गव व प्रधान मधु भार्गव, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वमित्र और पूर्व प्रधान सुधीर यादव समेत अनेक शिक्षाविदों व समाजसेवियों ने भी बधाई संदेश भेजे।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उषा रुस्तगी की नियुक्ति से रेवाड़ी क्षेत्र के सामाजिक संगठनों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से किशोर न्याय बोर्ड को मजबूती मिलेगी और बाल अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।Rewari News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp