बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari News: संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत: विधायक लक्षमण यादव

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News : बास रोड स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को सैनी सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की…


सैनी सभा धारूहेड़ा में अतिथि का स्वागत करते हुए
सैनी सभा धारूहेड़ा में अतिथि का स्वागत करते हुए
Google News Follow us on Google

Rewari News : बास रोड स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को सैनी सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।Rewari News

Advertisement

रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव  ने कहा कि समाज की एकता और सहयोग से ही हर क्षेत्र में प्रगति संभव है। उन्होंने सैनी समाज की संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए नवगठित टीम को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।Rewari News

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सैनी सभा हरियाणा के प्रधान धर्मचंद सैनी ने कहा कि सैनी समाज हमेशा शिक्षा, एकता और जनसेवा के लिए अग्रसर रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ये रहे मौजूद: इस मौके पर सैनी सभा धारूहेड़ा के खुशीराम सैनी, उपप्रधान राकेश सैनी, ब्रहम प्रकाश, श्याम लाल, धर्मपाल, महाबीर, रामफल सैनी, बलराम, शीशपाल, राजबीर, सुरेशबीर सिंह, प्रवीण सोनी, बुलीराम और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सैनी सभा के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp