मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: गांव फदनी में जनसभा व कैंडल मार्च आयोजित

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: गांव फदनी में ग्रामवासियों ने भगवानपुर गांव में 200 बैड का अस्पताल बनाने की मांग पर जनसभा व कैंडल मार्च आयोजित कर जनचेतना अभियान चलाया तथा अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी…


धारूहेड़ा: गांव फदनी में ग्रामवासियों ने भगवानपुर गांव में 200 बैड का अस्पताल बनाने की मांग पर जनसभा व कैंडल मार्च आयोजित कर जनचेतना अभियान चलाया
धारूहेड़ा: गांव फदनी में ग्रामवासियों ने भगवानपुर गांव में 200 बैड का अस्पताल बनाने की मांग पर जनसभा व कैंडल मार्च आयोजित कर जनचेतना अभियान चलाया
Google News Follow us on Google

Rewari News: गांव फदनी में ग्रामवासियों ने भगवानपुर गांव में 200 बैड का अस्पताल बनाने की मांग पर जनसभा व कैंडल मार्च आयोजित कर जनचेतना अभियान चलाया तथा अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर के साथ एकजुटता व भाईचारा प्रदर्शित किया। चौपाल में जनसभा के बाद माता चौक तक कैंडल मार्च निकाला। गांव के बुजुर्ग धर्मबीर यादव व मामचंद यादव ने कैंडल प्रज्वलित की।सभा को भूतपूर्व सरपंच जितेन्द्र सिंह, कामरेड रमेश चंद्र एडवोकेट व संघर्ष समिति के संयोजक सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार संबोधित किया।

Advertisement

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भगवानपुर गांव ने 10 एकड़ जमीन शहर के जलघर के लिए दी और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वादा किया था कि गांव में नागरिक अस्पताल बनवायेंगे लेकिन बाद में वादे से मुकर गए। रामगढ़ भगवानपुर ग्राम पंचायत की मांग एकदम जायज है। नागरिक अस्पताल को शिफ्ट करने की योजना सरकार की थी। उसी योजना को साकार करने के लिए सरकार को उपयुक्त जमीन की जरूरत थी जिसको भगवानपुर गांव ने पूरा किया

Rewari News: Public meeting and candle march organized in village Fadni
Rewari News: Public meeting and candle march organized in village Fadni

सीएम नायब सिंह सैनी से मांग की है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुये अपनी पार्टी के नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा किए गए वायदे को पूरा करे। “अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति” की और से सर्व रोशनलाल, वीरेंद्र सिंह, तेजसिंह, रिटायर्ड हैड मास्टर अरविंद यादव, हनुमत सिंह, मनोज कुमार अन्ना, देवेन्द्र सिंह,जोगेन्द्र सिंह, मास्टर प्रेम प्रकाश आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कैंडल मार्च मे सूबेदार देवेन्द्र सिंह,महीपाल सिंह रिटायर्ड इन्स्पेक्टर, हवलदार रामफल, रामकुमार, प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह,धर्मबीर, सतपाल यादव, मामचंद यादव, रामशरण, बाबूलाल , हनुमान पंच, डाक्टर रामसिंह, निहाल सिंह, हनुमत मौजूद रहे.
धारूहेड़ा: फदनी में कैंडल मार्च निकालते हुए

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp