गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: शनिवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित (NH 48 Dharuhera) जड़थल विद्युत निगम सब स्टेशन में शनिवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते क्षेत्र के जरनल औद्योगिक फीडर से…


बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज
बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज
Google News Follow us on Google

Rewari News: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित (NH 48 Dharuhera) जड़थल विद्युत निगम सब स्टेशन में शनिवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते क्षेत्र के जरनल औद्योगिक फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रहेगी। बिजली कट सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, जिससे हाईवे पर स्थित कई औद्योगिक इकाइयों और उनसे जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई (Power cut) प्रभावित होगी।

Advertisement

बिजली निगम के SDO  कृष्ण सैनी ने बताया कि जड़थल सब स्टेशन में तकनीकी सुधार और आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को तय समयावधि में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान हाईवे पर स्थापित कंपनियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को असुविधा हो सकती है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू रहेगी। Rewari News

एसडीओ ने यह भी जानकारी दी कि दिन में हुई बिजली कटौती की भरपाई के लिए रात के समय अतिरिक्त बिजली आपूर्ति ली जाएगी, ताकि उद्योगों पर इसका असर कम से कम पड़े। Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp