गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: नपा धारूहेड़ा टीम ने पॉलीथीन जब्तकर 11 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका की ओर से मंगलवार को अभियान चलाकर दुकानों से पॉलीथीन जब्त करते हुए 11 कानदारों के चालान काटे। टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में अफरा…


Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका की ओर से मंगलवार को अभियान चलाकर दुकानों से पॉलीथीन जब्त करते हुए 11 कानदारों के चालान काटे। टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।

Advertisement

नपा के सैनिटेरी अधिकारी विनय कोशिश ने बताया कि मंगलवार शाम को दरोगा शंकर लाल, सुपरवाईजर अनिल, तेज सिंह, राजबीर, प्रवीण पांचाल के साथ बाजार में पहुंचे। टीम ने पहले दुकानदारें को प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन के उपयोग नहीं करने पर जागरूक किया। तथा दुकानदारों को कपड़े और कागज के थैलों के इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित किया।Rewari News

नगर पालिका की टीम ने बाजार क्षेत्र में पहुंची तथा दुकानों पर जब चैक किया तो प्रतिबंधित पॉलीथीन का इस्तेमाल पाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पॉलीथीन जब्त की गई और 11 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अधिकारियों ने कहा कि पॉलीथीन न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि नालियों में फंसकर जलभराव की समस्या भी पैदा करती है। टीम ने दुकानों पर निरीक्षण किया तथा पोलिथीन जब्त कर 11 दुकानों के चालान किए। सचिव सुमित शर्मा ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp