सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Rewari News: हीरो ग्रुप के संस्थापक की जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर, 880 यूनिट रक्त एकत्रित

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News : हीरो ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन मुंजाल की 102वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को हीरो मोटो कॉर्प, धारूहेड़ा परिसर में रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा एक भव्य…


हीरो ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन मुंजाल की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:136; brp_del_th:0.0198,0.0011; brp_del_sen:0.0800,0.0500; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (200, 0);aec_lux: 267.44092;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 31;zeissColor: bright;
Google News Follow us on Google

Rewari News : हीरो ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन मुंजाल की 102वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को हीरो मोटो कॉर्प, धारूहेड़ा परिसर में रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा एक भव्य मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चार प्रमुख ब्लड बैंकों की सहभागिता से कुल 880 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया, जो रेवाड़ी जिले में अब तक का सर्वाधिक रक्त संग्रहण रहा।

Advertisement

मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदान करने वाले सभी लोगों को बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने रोटरी क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी सिविल हॉस्पिटल की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. अशोक कुमार (डिप्टी सिविल सर्जन) व रक्तदान समिति के चेयरमैन एच.एल. भूटानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हीरो ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन मुंजाल की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित
हीरो ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन मुंजाल की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

शिविर में रोटरी ब्लड बैंक गुड़गांव, एस.एस. हॉस्पिटल भिवाड़ी, पुष्पांजलि ब्लड बैंक रेवाड़ी और सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक ने सेवाएं प्रदान कीं। क्लब अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए वर्षभर 3000 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा। सचिव अनुकूल शर्मा ने जिला व समाज के विभिन्न संगठनों से आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रक्तदान शिविर के अध्यक्ष डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि यह क्लब द्वारा 15 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा 25वां रक्तदान शिविर था, जिसमें अब तक का सबसे अधिक रक्त एकत्रित हुआ। उन्होंने स्वयं 40वीं बार रक्तदान कर प्रेरणा दी, वहीं डॉ. अरुण गुप्ता ने 19वीं बार रक्तदान किया।

कार्यक्रम में रोटरी के वरिष्ठ सदस्य, हीरो मोटो कॉर्प के अधिकारीगण, समाजसेवी, डॉक्टर व गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. उमा गुप्ता, मुकेश शर्मा, धर्म रक्षित, अमित मलिक, डॉ. रजत साहा, सुदांशु महापात्र, ओपी पाहवा, डॉ. मंदीप किशोर गोयल, राजेश गुप्ता, डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. संजय अग्रवाल सहित कई नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

इस आयोजन को रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा अब तक का सबसे सफल व ऐतिहासिक रक्तदान शिविर बताया गया और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की घोषणा की गई। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp