मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: NH 48 Dharuhera पर हुआ बडा हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: दिल्ली–जयपुर हाईवे के (NH 48 Accident)  जयपुर मार्ग पर कापड़ीवास के पास बडा हादसा हो गया है। शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने बाइक सवार…


Rewari News: दिल्ली–जयपुर हाईवे के (NH 48 Accident)  जयपुर मार्ग पर कापड़ीवास के पास बडा हादसा हो गया है। शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  Accident News

Advertisement

Dharuhera Police  के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के शवगृह में रखवाया गया। Accident News

हादसे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत टीम रवाना की गई, किन्तु तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक ने खाकी रंग की जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी, लेकिन उसके पास से कोई कागजात या पहचान संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हादसे के बाद कुछ देर के लिए जयपुर मार्ग पर जाम लग गया। घटना स्थल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके बाद यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को धीरे-धीरे निकालना गया। हालाकि टीम के समय पर पहुंचने के चलते ज्यादा समय तक जाम नहीं लगा।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp