
Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में शुक्रवार को 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनएसएस की दोनों इकाइयों ने कॉलेज परिसर में साफ सफाई के साथ-साथ पौधारोपण भी किया।Rewari News
कॉलेज प्राचार्य डा दयावती ने बताया कि स्टाफ और विद्यार्थियों के प्रयास से योग और पर्यावरण की जिम्मेदारी दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डा महेश व शिल्पा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर स्वयं सेवकों व सेविकाओं ने कॉलेज में 20 से ज्यादा जगह पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर डा सुधांशु, हरि प्रकाश, रामनिवास, मनु , सुशील, प्रदीप, दीपक, सरिता, राजश्री,अनिल, सोनू विकास आदि मौजूद रहे ।Rewari News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
