मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Rewari News: श्रीराम कथा में उमडी भीड, रामचरितमानस के महत्व पर डाला प्रकाश

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari News: नंदरामपुर बॉस रोड स्थित गायत्री मंदिर के निकट चल रही श्री मद भागवत सेवा समिति धारूहेड़ा एवं लड्डू गोपाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं की (Katha…


श्रीराम कथा में उमडी भीड, रामचरितमानस के महत्व पर डाला प्रकाश
श्रीराम कथा में उमडी भीड, रामचरितमानस के महत्व पर डाला प्रकाश
Google News Follow us on Google

Rewari News: नंदरामपुर बॉस रोड स्थित गायत्री मंदिर के निकट चल रही श्री मद भागवत सेवा समिति धारूहेड़ा एवं लड्डू गोपाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं की (Katha in Dharuhera)  भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा प्रवक्ता गोपालाचार्य महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास महाराज की वाणी और उनकी सरल भाषा में रचित रामचरितमानस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।Rewari News

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्राचीन ग्रंथ और पुराण अधिकतर संस्कृत भाषा में हैं, जिसे हर व्यक्ति समझ नहीं पाता। इसी कारण तुलसीदास जी ने जनमानस को सरल और सहज मार्ग देने के लिए रामचरितमानस की रचना की, ताकि हर श्रद्धालु बिना कठिनाई श्रीराम की भक्ति को आत्मसात कर सके।Rewari News

महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति मन से श्रीराम की सेवा करता है, उन पर भगवान की सदैव विशेष कृपा रहती है। रामकथा श्रवण से मनुष्य के पाप, ताप और संताप दूर होकर जीवन में शांति और साहस का संचार होता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से सत्कर्म, भक्ति और सदाचार की ओर प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि कथा आयोजन का समापन 16 दिसंबर को पूर्णाहुति हवन के साथ किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp