
धारूहेड़ा: नंदरामपुर गांव में अधिवक्ता सारा यादव का बनवारा (Rewari News) घोड़ी पर निकला, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। गांव की मुख्य गलियों से गुजरते हुए वापस घर पहुचा, जहां परिवारजनों ने पारंपरिक रस्मों के साथ कन्या को आशीर्वाद दिया। घोड़ी पर सवार दुल्हन पक्ष के परिजन और परंपरागत वाद्य-बैंड की धुनों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। Rewari News
बनवारे में शामिल महिलाओं ने लोकगीत गाए, जबकि बच्चों और युवाओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए जुलूस का उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों ने बताया कि शादी की रस्में पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की जा रही हैं। लड़की की पिता सुशील यादव, दादा धन सिंह, प्रेम चंद यादव से कहा कि आजकल बेटा बेटी एक समान है Rewari News
